विविध

शिव शंकर सिंह ने दाउदनगर शहर के विकास को दिया था नया आयाम

मगध हेडलाइंस : दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर नगरपालिका के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिव शंकर सिंह के निधन पर नगर पर्षद कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया गया। स्व. सिंह की पुत्रवधू मीनू सिंह नगर पर्षद दाउदनगर के वर्तमान मुख्य पार्षद हैं। उनके पुत्र कौशलेंद्र कुमार सिंह नप में उप मुख्य पार्षद रह चुके हैं और वर्तमान में स्टैंडिंग कमेटी सदस्य हैं। इलाज के दौरान वाराणसी में उनका निधन हो गया और उनका वाराणसी में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगर पर्षद कार्यालय में आयोजित शोक सभा में का संचालन करते हुये कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने कहा कि शिव शंकर सिंह 1978 में दाउदनगर नगरपालिका के चेयरमैन बने थे। उसके बाद एडॉभ कमेटी के भी अध्यक्ष रहे। उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की गयी। वक्ताओं ने कहा कि दाउदनगर में महिला कॉलेज उन्हीं की देन है, जहां आज अनुमंडल क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से छात्राएं उच्चतर शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। लोजपा (रामविलास)  के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्रा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण प्रसाद तांती, पूर्व मुख्य पार्षद परमानंद पासवान, धर्मेंद्र कुमार, सोनी देवी, स्टैंडिंग कमेटी सदस्य बसंत कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर मुख्य पार्षद मीनू सिंह, उप मुख्य पार्षद ललिता देवी, स्टैंडिंग कमिटी सदस्य कौशलेंद्र कुमार सिंह ,लीलावती देवी, वार्ड पार्षद ममता देवी, रीमा उर्फ रीना देवी, सुशीला देवी, नंदकिशोर चौधरी, राजू राम, सतीश कुमार, तारिक अनवर, दिनेश प्रसाद ,सोहैल अंसारी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जफरुल हसन अंसारी, सत्येंद्र कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद रविंद्र प्रसाद गुप्ता ,केदारनाथ सिंह भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शंभू कुमार, जदयू के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार तांती, हिफजुल रहमान, ममतेश कुमार,चिंटु मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महिला कॉलेज में हुई शोकसभा- दाउदनगर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिव शंकर सिंह के निधन पर महिला महाविद्यालय दाउदनगर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी। कहा गया कि स्व. सिंह महिला महाविद्यालय दाउदनगर के संस्थापक सदस्यों में से एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। मौके पर सचिव रघुवंश सिंह, प्राचार्य रामनरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer