मगध हेडलाइंस : सदर (औरंगाबाद) फेसर थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रणव कुमार की देखरेख में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजित किया गया। जहां भूमी विवाद से जुड़े दो नए मामले आए जिसमें दोनो मामलों का ऑन द स्पाट निष्पादित किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर सप्ताह के हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजित कर भूमि विवादों का निबटारा किया जाता है। आज के जनता दरबार में दो नए मामले आएं जिनका त्वरित निष्पादन किया गया।