विविध

दिव्यांग बच्चे दिखाएंगे प्रतियोगिताओं में हुनर

औरंगाबाद। राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना एवं जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देशानुसार आगामी 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांगता दिवस पर 6 से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के बीच अनुग्रह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद, चित्रांकन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ निबंध एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने दी है। वहीं प्रतियोगिता समारोह का उद्घाटन के लिए जिलाधिकारी को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम संयोजक डॉ निरंजय कुमार ने बताया कि 3 दिसंबर 2021 को विश्व दिव्यांग गीता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड साधन सेवी सभी प्राथमिक मध्य माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के वार्डन एवं संचालक सभी संसाधन शिक्षक पुनर्वास विशेषज्ञ एवं समावेशी शिक्षा के प्रखंड साधन सेवी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। आगे बताया कि 3 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रखंडों से श्रवण बाधित एवं अस्थि दिव्यांग बालक बालिकाएं के द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता हेतु स्वच्छ भारत निर्मल भारत एवं जल संचय हरियाली तथा नशा मुक्ति विषय निर्धारित किया गया हैं। वहीं दृष्टिबाधित एवं अस्थि निशक्त बालक बालिकाएं को संगीत प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसी प्रकार 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, ट्राई साइकिल दौड़, सुई-धागा प्रतियोगिता एवं गोला फेक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाना है। वहीं इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र तथा शेष को प्रतिभागीयों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। संयोजक ने यह भी बताया कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को जिला स्तर में भाग लेने हेतु निर्देश देने के क्रम में कोविड-19 से संबंधित पूर्व से निर्गत सभी दिशा निर्देश एवं अनुदेश को पालन कराने हेतु आवश्यक निर्देश देने को कहा गया है। इन्होंने यह भी बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी औरंगाबाद के द्वारा सभी विधाओं के निर्णय एवं सफल आयोजन हेतु विधा वार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं अन्य सहायक पदाधिकारी तथा कर्मीयों को भी मनोनीत किया जायेगा। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को विधा वार प्रतिभागियों की संख्या एवं पूर्ण विवरण 30 नवंबर 2021 तक जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश भी दिया गया है। इस कार्यक्रम की सफ़ल आयोजन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा एक समिति गठित की गई है जिनके द्वारा इस कार्यक्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer