
– डी के यादव
औरंगाबाद। कुटुंबा प्रखंड के पंचायत भवन अंबा में भव्य विदाई समारोह का आयोजन डाटा एंट्री ऑपरेटर रेफरल अस्पताल कुटुंबा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य प्रबंधक दीपक कुमार एवं संचालन डी के यादव के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम विकास कुमार सिंह (बीएम एन्ड इए) के तबादला होने पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ कुमार मनोज (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी) उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम उपस्थित लोगों को माल्यार्पण कर किया गया। उसके बाद लोगों ने विकास कुमार सिंह को विदाई स्वरूप शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कई गिफ्ट प्रदान किये। सभा को संबोधित करते हुए लोगों ने बताया कि विकास कुमार सिंह एक कर्मठ और लगनशील व्यक्ति हैं। जिनका साढ़े तीन वर्षों तक रेफरल अस्पताल कुटुंबा में कार्यकाल रहा। इस बीच इन्होंने सबों के दिल को जीता है। इनके कार्यकाल में कुटुंबा का कोविड् महामारी का कार्य पूरे जिले में सराहनीय रहा है। अनिता सिन्हा , सुषमा कुमारी तथा अम्बुज तिवारी ने उनके विदाई पर विदाई गीत भी गाया। वहीं , अविनाश कुमार वर्मा को योगदान करने पर स्वागत किया गया। मौके पर प्रखंड अंचलाधिकारी अभय कुमार पांडेय, लिपिक अजीत कुमार , केयर इंडिया स्वास्थ्य प्रबंधक दीपक कुमार, डब्लू एच ओ मोनिटर संतोष कुमार मिश्रा , अमित कुमार मालाकार , विजय मेहता, निभा कुमारी , रेणु कुमारी, रीना कुमारी , माधुरी कुमारी, किरण कुमारी , प्रीतम कुमार , कुमार राहुल, शेफाली कुमारी, सुमन कुमारी, हरेंद्र कुमार सिंहा, प्रीति कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, सुनील कुमार सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।