विविध

धूमधाम से मनाया गया पुनपुन महोत्सव 

औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड स्थित टंडवा सूर्य मंदिर के प्रांगण में पुनपुन महोत्सव 2021 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय मुखिया राम प्रसाद राम, पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार विवेक कुमार संरक्षक सदस्य विद्यार्थी सचिव राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद प्राचार्य सत्येंद्र नाथ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से की। सर्वप्रथम पुनपुन उद्गम स्थल से कुंड से भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाला गया। उद्गम स्थल की षोडसोपचार विधि से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात, पुनपुन की महिमा पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भृगुनाथ सिंह, शंकर प्रसाद, राजकुमार रजक, जिला पार्षद हरिराम, निर्माता सिंह, विजय मेहता मुखिया सरगांव पंचायत, पूर्व विधायक ललन राम, अविनाश कुमार, रामवृक्ष राम,रामजन्म सिंह, वीरेंद्र सिंह, पंचायत समिति चंदन कुमार, कमलेश सिंह ,कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, जुगल किशोर सिंह, दीपक तिवारी, विनोद सोनी, अशोक मेहता ,शिव शंकर प्रसाद, सुमन जी आदि लोगों ने पुनपुन नदी की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की। जिला प्रशासन बिहार सरकार से मांग किया कि नदी को अतिक्रमण मुक्त कराएं। ताकि पुनपुन नदी में अविरल धारा बह सके, साथ ही साथ टंडवा को प्रखंड का दर्जा दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer