विविध

अतिक्रमण हटाओ अभियान की शहर में हुई शुरुआत

डॉ ओमप्रकाश कुमार

दाउदनगर (औरंगाबाद) शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गयी। कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय के नेतृत्व में नगर पर्षद की टीम ने पुलिस बल के साथ शहर में अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। अभियान की शुरुआत नप कार्यालय के पास से किया गया। कसेरा टोली, बजाजा रोड, चावल बाजार, लखन मोड़ होते हुये टीम वाला मोलाबाग रोड तक गयी। बाजार से होर्डिंग और बैनर को जब्त किया गया। होर्डिंग और बैनर को हटवाया भी गया। स्पष्ट तौर पर कहा गया कि सभी प्रकार के अतिक्रमण को हर हाल में हटा लेना है। एनाउसमेंट करा लोगों को चुनाव चेतावनी भी दी गयी थी कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिये यह अभियान शुरू किया गया है। यह नियमित तौर पर जारी रहेगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अभी तक शहर में 41 वैसे लोगों को चिन्हित किया गया है, जिन्होंने नाला और नाली पर अस्था तौर पर अतिक्रमण कर लिया गया है. इनमें से कई लोगों को नोटिस भी भेज दिया गया है। इस टीम में सिटी मिशन मैनेजर रंजीत कुमार, टैक्स दरोगा मनोज कुमार गुप्ता, अमीन अनवर फहीम, धनंजय कपूर के अलावे नगर पर्षद की टीम शामिल रही। दाउदनगर थाना के एएसआई वजीर आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम तैनात रही।

2 Comments

  1. Pingback: you can try here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer