
औरंगाबाद। बारूण पुलिस ने अपहृत लड़की को सकुशल बरामद किया तथा मौके से अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। लड़का-लड़की दोनों जानपुर के रहने वाले है। इस संबंध में थानाध्यक्ष घनंजय कुमार शर्मा ने बताया कि लड़की के पिता ने दिनांक 03.08.2021 को अपहृत को लेकर मामला दर्ज करवा था। तब से अपहर्ता को गिरफ्तार करने की प्रयास में पुलिस जुटी हुई थी। तभी तहकीकात में पता चला कि अपहृता एवं अपहर्ता हरियाणा में हैं, जहां से दोनों को पुलिस द्वारा सकुशल बरामद थाना लाया गया। वहीं बरामद की गई नाबालिग अपहृता की मेडिकल जांच एवं बयान कलमबद्ध कराया जा रहा है। इस दौरान अपहर्ता की उस गांव निवासी 21 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में की गयी है। गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएंग जहां से जेल भेज दिया जाएंग।