औरंगाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रणव शंकर द्वारा आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडियो कर्मियों, मीडिया ग्रुप, पत्रकारों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने पत्रकारों एवं मीडिया को सामाजिक प्रहरी का प्रखर योद्धा बताया, जो अपनी कलम और शब्दों से जरूरतमन्दों की समस्या का आवाज बनकर अपनी लेख और वक्तव्यों से संस्थानों को जागृत होने को मजबूर करते हैं। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा तथा महत्वपूर्ण स्तम्भ बताते हुए कहा कि मीडिया ही लोकतंत्र मे ऐसी संस्था है जिसके दो महत्वपूर्ण कार्य हैं जिसमें सरकार की सामाजिक एवं कल्याणकारी योजनाओं की लाभ तथा महत्वपूर्ण अधिकार को लोगों तक पहुॅचाने में उन्हें जागरूक कर महती भूमिका निभाती है तो वहीं सरकार एवं सरकारी संस्थाओं की गलत नीतियों को, साथ ही समाज में फैले बुराईयों के प्रति जबावदेह संस्थाओं को उनके निदान हेतु जागृत कर उन्हें सुधार हेतु मजबूर करती है जिसका परिणाम अंत: समाज के कल्याण के रूप में सामने आता है एवं सषक्त तथा भयमुक्त समाज की परिकल्पना को बल मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के महत्वपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक अपने उद्देश्य तक पहुंचाने में मीडिया का महती भूमिका रही है, चाहे वह राष्ट्रीय लोक अदालत रहा हो, या अमृत महोत्सव के जरिय जिले के हर घर तक पहुंचाने और उनके समस्याओं को जानने और लोगों को अपनी समस्याओं को प्राधिकार तक लाने में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका का भूरी-भूरी प्रषंसा की तथा आगे मीडिया से यह अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंद की आवाज बनकर इसी तरह कार्य करें तथा अपनी लोकतंत्र के सफल संचालन में चौथे स्तम्भ के रूप में और अपने पीलर को और मजबूत बनाते हुए लोगों के विश्वास पर सदैव खरें उतरे।
Related Articles
Check Also
Close
-
सादगी के साथ 77 वर्षो से मानयी जा रही है दुर्गा-पूजाOctober 13, 2021
-
चिकित्सा पदाधिकारी का हुआ विदाई समारोहMarch 1, 2022
-
किशोर न्याय परिषद के प्रधान मजिस्ट्रेट ने किया मंडल कारा का निरीक्षणSeptember 25, 2022