– डी के यादव
कोंच (गया) प्रखंड के तिनेरी पंचायत अंतर्गत ग्राम खटनही निवासी एक युवक हाइवा की टक्कर में दुर्घटना ग्रस्त हो गया और वह घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खटनही गाँव का शैलेश कुमार (28) शनिवार को सुबह 5 बजे बाइक से रफीगंज जा रहा था। जब वह रफीगंज गोह मुख्य मार्ग के मखदुमपुर राइस मिल के पास पहुंचा तो उक्त स्थल पर एक दिन पहले से एक ट्रक ब्रेक डाउन था। जिसमें एक हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद ठीक पीछे शैलेश कुमार भी बाइक से पहुँचे और उनकी भी टक्कर हाइवा से हो गई और वे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना का कारण कुहासा व सड़क पर पूर्व से खड़ी ब्रेक डाउन ट्रक को बताया। मौके पर तिनेरी मुखिया प्रतिनिधि मो.इंतेशाब आये और उन्होंने बताया कि शैलेश कुमार रेलवे कर्मी हैं। जो डेहरी ऑन सोन में कार्यरत हैं। वे बाइक से रफीगंज जाते थे और किसी परिजन के घर बाइक लगाकर ट्रेन से यात्रा कर ड्यूटी जाया करते हैं।