औरंगाबाद। ज़िला प्रशासन औरंगाबाद के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय देव सूर्य महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी राजद ज़िला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव ने दिया हैं जिसमें उन्होंने बताया कि आयोजित तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव का उद्घाटन कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा किया जाएगा।
तेजस्वी यादव बतौर महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की लगभग सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। श्री यादव के आगमन पर ऐसा अनुमान हैं कि देव सूर्य महोत्सव को राष्ट्रीय महोत्सव का दर्जा मिले जिसकी मांग पिछले कई सालों से की जाती रही हैं। साथ जिले के विकास व उत्थान के लिए सरकार प्रायोजित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले। उनके आगमन से राजद कार्यकर्ता उत्साहित हैं। यह महोत्सव 28 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा।