विविध

आने वाले दिनों में ठंड से नहीं मिलेगी राहत, तापमान में आएगी कमी

औरंगाबाद। तीन जनवरी 2023 को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस एवं 2 जनवरी को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों तक दिनांक 4, 5, 6, 7 एवं 8 जनवरी 2023 को अधिकतम तापमान 20, 21, 21, 20 एवं 21 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 7.5, 7, 6.5, 6 एवं 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह उक्त बातों की जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र, सिरिस के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने आगे बताया कि शीतलहर, कोहरा से आलू, मटर, सरसों एवं सब्जियों को नुकसान हो सकता है। धुप नहीं निकलने के कारण पौधों के विकास भी प्रभावित होता है पिछले कुछ दिनों से कोहरे एवं शीत लहर के चलते फसलों को नुकसान और फायदा भी हैं।

यह गेहूं, जौ, चना और मसूर के लिए जहां यह कोहरा फायदेमंद है। वहीं मटर, आलू एवं सरसों के लिए घातक साबित हो रहा है। जिले में बड़ी संख्या में किसान परंपरागत खेती के साथ ही शाकभाजी की खेती भी करते हैं। मौसम में बदलाव के चलते जरा सी लापरवाही किसानों के लिए भारी पड़ सकती है। कोहरे से जहां आलू में झुलसा रोग लगने की संभावना रहती है। वहीं फूल व फली वाले फसलों में कोहरे के चलते फंगस जनित बीमारी लगने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer