
औरंगाबाद। चौथे चरण के पंचायत चुनाव परिणाम अब लगातार आने शुरू हो चुके हैं। इस दौरान मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं। बिना पास के किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा हैं। इसी सिलसिले में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 08 से निवर्तमान जिला पार्षद अध्यक्ष नीतू सिंह जीती वहीं, क्षेत्र संख्या 13 से आसिफ शाह चुनाव जीते। वहीं पौथु पंचायत से मुखिया प्रत्याशी डिंपल कुमारी ने पूर्व मुखिया मंजू देवी को पराजित की और 509 वोट से चुनाव जीती। ईटार से विमला देवी ने अपनी प्रतिद्वंदी सीता देवी से 184 वोटों के अंतर से चुनाव जीती। लटा से कंचन कुमारी ने अपने प्रतिद्वंदी शोभा देवी को 24 वोट मात दे चुनाव जीती। बौर से बिनय प्रसाद उर्फ मिट्ठू जी ने नीरज कुमार उर्फ मंटू सिंह से 522 वोट से चुनाव जीते। भेटनिया से धर्मशीला देवी (तीसरी बार) ने बिगनी देवी को 223 वोट से मात दी। पोगर से शंकर यादव जीते वहीं पंकज कुमार सिंह 752 वोट से चुनाव हारे। कोटवरा से बिंदेश्वरी यादव लगातार तीसरी बार चुनाव जीते। उन्होंने बसंती देवी को 569 वोट से मात दी। कजपा से ममता कुमारी जीती वहीं गायत्री मिश्रा 109 चुनाव हारी। भादवा से प्रमिला देवी विजयी वहीं अरुण कुमार 25 वोट से हारे। बलिगांव से सरिता देवी जीती वहीं रामनाथ पासवान 41 से वोट हारे।
नोट: मतगणना से जुड़ी यह अपडेट्स आधिकारिक नहीं हैं।