– मिथिलेश कुमार –
मगध हेडलाइंस: अम्बा (औरंगाबाद)। संजय पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के मगध प्रमंडल के सह प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया। पार्टी के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि संजय पासवान के कुशल नेतृत्व में पार्टी सुदृढ़ होगी। वहीं संजय पासवान ने कहा कि मैं पार्टी मजबूत करने का हर संभव प्रयास करूंगा।