
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। उपहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एड़ड़ी बधार से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का अधजले शव बरामद किया था। ये घटना बीते सोमवार के शाम की हैं जिसमें पुलिस अपने स्तर से शव का शिनाख्त हेतु लगातार प्रयास कर रही हैं। लेकिन इसके बावजूद महिला की पहचान नहीं हो सकी है। अब महिला के अधजले शव की शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के बाद ही हत्या कैसे की गई इसका पता चल सकेगा। पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम हर तरह से काम कर रही है। विदित हो कि बीते मंगलवार की सुबह बधार से अधजली महिला का शव पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया गया था। घटना के बाद हड़कंप मच गया। इधर थानाध्यक्ष मनेष कुमार ने बताया कि अधजली अज्ञात महिला की शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर पर हर कोशिश कर रही है। पुलिस कई एंगल से छानबीन में जुटी है। इस दिशा में भी जांच कर रही है कि शव कहीं मामला प्रेम-प्रसंग से नहीं जुड़ा हुआ है , वहीं कही महिला आर्केस्ट्रा की नर्तकी का तो नहीं है, या फिर हत्या व आत्महत्या का मामला तो नहीं है। पुलिस प्रेम-प्रसंग की पर ज्यादा संदेह जता रही है।






