
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। सोशल मीडिया पर एक महिला का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले आरोपित को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मदनपुर प्रखंड के ईशापुर गांव का रहने वाला है। वहीं उसके पास से एक फोन व दो सिमकार्ड बरामद किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी डॉ अनु कुमारी ने बताया कि महिला का आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, जो महिला का चचेरा देवर है। वैसे महिला ज़िला मुख्यालय में ही रहती है। पूर्व में भी उक्त युवक द्वारा महिला का आपत्तिजनक फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। हालांकि उस दौरान महिला द्वारा आग्रह किये जाने पर युवक ने फ़ोटो को डिलीट कर दिया था, लेकिन कुछ दिन बाद पुनः युवक महिला का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने लगा। लोगों द्वारा समझाने बुझाने के बाद भी वह नही माना। इसके बाद महिला ने सात फरवरी को उक्त युवक के खिलाफ साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में साइबर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज की जिसमें डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। गिरफ्तारी के भय से युवक फरार चल रहा था। पता चला कि उक्त महिला के घर पर शादी समारोह की तैयारी चल रही थी। उस समय आरोपित युवक के घर पर होने की सूचना मिली। सूचना पर साइबर थाना की पुलिस ने आरोपित युवक को घर से गिरफ्तार किया। आरोपित ने अपनी अपराध को स्वीकारा किया है। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया। इस टीम में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार, मानसी भारती, घनश्याम दुबे, अजित कुमार, डीआईयू व साइबर थाना की टेक्निकल टीम शामिल थी।