मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म मामले में एक आरोपित को गोह थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपित गया ज़िले के कोच थाना क्षेत्र अंतर्गत कनौसी गांव निवासी शैलेश कुमार उर्फ अभियान के रूप में की गई है। युवती के द्वारा दर्ज़ प्राथमिकी के अनुसार क़रीब दो साल पहले स्कूल के दौरान दोनों एक दुसरे के संपर्क में आए और नज़दीकियां बढ़ती चली गई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान शैलेश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरीक संबंध बनाता रहा। हालांकि शादी की बात पर वह लागतार बहाने और तरह -तरह झूठे दिलासा देता रहा। युवती का आरोप है कि वह कई लड़कियों से अवैध संबंध था जिसकी सच्चाई पता लगने पर युवती ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध एक युवती से दुष्कर्म मामले में नामजद आरोपित बनाया गया था जिसमें देर शाम आरोपित पकड़ा गया। संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई के उपरांत जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
चोरी की अपाचे बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तारSeptember 20, 2023
-
नाबालिग लड़की को भगा ले जा रहे युवक को पुलिस ने दबोचाJune 21, 2023
-
विद्युत करंट की चपेट में आकर मवेशी की मौतAugust 1, 2023
-
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसमा बसडीहा को मिले 12वीं की मान्यता : ग्रामीणDecember 26, 2022