मिथिलेश कुमार
कुटुंबा (औरंगाबाद) गांधी जयंती के अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में रविवार को जदयू प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व प्रथम महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वहीं इस अवसर पर उनके जीवन मूल्यों की चर्चा की गई।
प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि आज हमलोग महात्मा गांधी का 153वीं जयंती मना रहे हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के लिए आदर्श स्थापित करने में लगाया। वह एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने पूरे विश्व को अहिंसा का पाठ पढ़ाया।
संयुक्त राष्ट्र ने 15 जून 2007 को महात्मा गांधी के सम्मान में 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का एलान किया था। तब से संपूर्ण विश्व 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। गांधी ने अहिंसा के माध्यम से छुआ छूत, जाति प्रथा एवं सामाजिक भेदभाव मिटाने के लिए संघर्ष किया है।
इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, जिला महासचिव वीरेंद्र मेहता, प्रखंड उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, गया ठाकुर, गुलशन कुमार आदि उपस्थित थे।