
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। बुधवार की दोपहर फोन पर पति से झगड़ा कर एक महिला ने जहर खा लिया जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली के रूप में की गई है।
अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की देवरानी ने बताया कि महिला का पति बाहर रहकर एक निजी कंपनी में जॉब करता हैं। दोपहर में वह अपने घर से बाजार करने के लिए औरंगाबाद आई हुई थी। इसी क्रम में फोन पर किसी बात को लेकर पति से झगड़ा हुआ और आवेश में आकर उसने किसी दुकान से जहर खरीद कर खा ली। जहर खाते ही महिला चक्कर खाकर बाजार में गिर पड़ी।
इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। आनन- फानन में महिला को सदर अस्पताल लाया गया और परिजनों को सूचना दी गयी। महिला की देवरानी ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए मायके गयी हुई थी सूचना मिलने पर अस्पताल आयी। वैसे महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
One Comment