
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई। यह मामला औरंगाबाद – डाल्टेनगंज एनएच -139 के कुटुम्बा थाना क्षेत्र के तृप्ति होटल के समीप की है। मृतक 36 वर्षीय कुणाल सिंह देव थाना क्षेत्र के बेलसारा गांव का रहने वाला था। घटना के बाद कुटुम्बा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।
जहां से पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक युवक झारखंड के हरिगंज के किसी गांव में अपने रिश्तेदार के घर गया था। जहां से वह देर रात को अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह एनएच -139 पर उस जगह पहुंचा कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें वह सड़क पर गिर गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुम्बा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।