मगध हेडलाइंस

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस व आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, औरंगाबाद डीएम सौरभ जोरवाल बने पूर्वी चंपारण के नए डीएम 

औरंगाबाद जिले के नए डीएम बने सुहर्ष भगत

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। बिहार के प्रशासनिक महकमे में बड़ी फेरबदल की गई है। बिहार के 37 आईएएस और 26 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। 14 जिलों के डीएम बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल का तबादला कर दिया गया है। अब पूर्णिया के नए डीएम सुहर्ष भगत होंगे।

बदले गए इन जिलों के डीएम – औरंगाबाद, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बेतिया, कैमूर, सहरसा, बक्सर, सीवान, शेखपुरा, मोतिहारी, अरवल, शिवहर के डीएम बदले गए हैं।

यहां के एसपी और एसएसपी बदले गए – सीतामढ़ी, वैशाली, बेतिया, सहरसा और रोहतास के एसपी बदले गए हैं। वहीं, दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है।

कौन – कहा के बनाए गए डीएम – 

Related Articles

कुंदन कुमार को पूर्णिया जिला का डीएम बनाया गया है। रवि प्रकाश को कटिहार जिला का डीएम बनाया गया है। विजय प्रकाश मीणा को मधेपुरा जिला का डीएम बनाया गया है। वैभव चौधरी को सहरसा जिला का डीएम बनाया गया है। राम शंकर को शिवहर जिला का डीएम बनाया गया है। दिनेश कुमार राय को पश्चिम चंपारण, बेतिया जिला का डीएम बनाया गया है। अमित कुमार पांडेय को खगड़िया जिला का डीएम बनाया गया है। सौरभ जोरवाल को पूर्वी चंपारण, मोतिहारी जिला का डीएम बनाया गया है। सुहर्ष भगत को औरंगाबाद जिला का डीएम बनाया गया है। अमन समीर को सारण, छपरा जिला का डीएम बनाया गया है। सावन कुमार को कैमूर, भभुआ जिला का डीएम बनाया गया है। जे. प्रियदर्शनी को शेखपुरा जिला का डीएम बनाया गया है। वर्षा सिंह को अरवल जिला का डीएम बनाया गया है। मुकुल कुमार गुप्ता को सिवान जिला का डीएम बनाया गया है। अंशुल अग्रवाल को बक्सर जिला का डीएम बनाया गया है।

कौन – कहा के बनाए गए एसपी – उपेंद्र नाथ वर्मा को सहरसा का एसपी बनाया गया है। शैशव यादव को सुपौल का एसपी बनाया गया है। रवि रंजन कुमार को वैशाली का एसपी बनाया गया है। मनोज कुमार तिवारी को सीतामढ़ी का एसपी बनाया गया है। डी अमरकेश को पश्चिम चंपारण, बेतिया का एसपी बनाया गया है। पुराण कुमार झा को पुलिस अधीक्षक, यातायात, पटना बनाया गया है। अमित रंजन को नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर बनाया गया है। हिमांशु को नगर पुलिस अधीक्षक, गया बनाया गया है। अरविंद प्रताप सिंह को नगर पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer