मगध हेडलाइंस

किशोरी हत्या प्रयास के मामले में आरोपी के घर पुलिस ने सिपकाया इश्तेहार

            –  चितरंजन कुमार

औरंगाबाद। किशोरी हत्या प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपित के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है और सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा कि यदि आरोपी जल्द खुद को सरेंडर नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएंगी। दरअसल यह मामला जम्होर थाना अंतर्गत सतुआही गांव की है। जहां छठ पूजा के उपरांत पारण के दिन मछली पकड़ने को लेकर विवाद में एक किशोरी (प्रीति कुमारी) को जान से मारने की नियत से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इसके बाद मामले में किशोरी के परिजनों ने गौतम सिंह समेत अन्य अभियुक्तों के खिलाफ़ थाना कांड संख्या 172/21 में मुकदमा दर्ज़ किया गया था। तब से उसकी छानबीन की जा रही हैं। जबकि वह फरार चल रहा हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान हत्या प्रयास के आरोपित गौतम सिंह के घर कोर्ट के निर्देश पर इश्तेहार चिपकाया गया है। इसके बावजूद वह जल्द सरेंडर नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer