विविध

कार्यकर्ताओं ने मनाया भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस 

मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद) भाजपा मंडल कुटुंबा कार्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के मंडल अध्यक्ष परमेश्वर बैठा ने किया। सर्वप्रथम झंडोत्तोलन कर कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के उद्घोष के साथ भारतीय जनता पार्टी के झंडे को सलामी दी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वहीं हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संपूर्ण हनुमान चालीसा पाठ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष परमेश्वर बैठा ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को हमारी पार्टी का गठन किया गया था। उस समय संसाधनों का अभाव होने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी व रिक्शा से प्रचार-प्रसार करके संगठन को शीर्ष पर पहुंचाया है। हमारी पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी और सशक्त राजनैतिक संगठन है। हमारी पार्टी की सरकार में देश नित नई ऊंचाइयों को छूते हुए अग्रणी देशों की सूची में खड़ा है।

इस दौरान उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक आनंद,प्रवीण गुप्ता, निखिल कुमार सिंह, अशोक राम, अनिल राम, अवधेश राम, सत्येंद्र चौहान, नरेश शर्मा, दीपक कुमार गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चम्पा देवी, मनोरमा देवी, सुमित कुमार, सत्येंद्र कुमार आजाद, अमित कुमार, पारसनाथ पाठक, राजाराम पासवान इत्यादि उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer