हादसा

वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, हादसे में एक महिला की मौत, एक मासूम समेत 10 घायल 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। भभुआ जिले से कुटुंबा थाना क्षेत्र के महुआ धाम में एक बच्चें का मुंडन संस्कार करवाने पहुंची एक महिला की दुर्घटना में मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। यह मामला औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग – 19 की हैं। रविवार की सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें ट्रॉली पलट गई।

इस हादसे में ट्रैक्टर सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि एक मासूम समेत 10 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे बारुण थानाध्यक्ष शमीम अहमद की मदद से इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी घायल इलाजरत हैं।

मृतक महिला की पहचान भभुआ जिले के शिवपुर निवासी कुसली देवी के रूप में की गई है। जबकि अन्य घायलों की पहचान अकाली देवी, धनजी कुमार, चंदा देवी, रजनी देवी, सोनी देवी, गीता कुमारी समेत अन्य लोग शामिल है। इस घटना के बाद मृतक की पोस्टमार्टम की करवाई में पुलिस जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भभुआ के भोखरी गांव निवासी जगन सिंह अपने एक वर्षीय पुत्र पियूष का मुंडन करवाने शुक्रवार को औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के महुआ धाम परिवार एवं संबंधियों के साथ दो ट्रैक्टर से पहुंचे थे। इसके बाद रविवार की सुबह मुंडन कराकर अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गई।

Related Articles

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर पर कुल 28 लोग सवार थे उसे सिंदुरिया गांव के समीप एक डीजल वाली वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर का ट्रॉली पलट गई और उस पर सवार 10 लोगों को गंभीर चोटें आई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा बारुण थाना को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही बारुण थानाध्यक्ष तुरंत दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को लेकर सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन इस दौरान चिकित्सकों ने जांच के उपरांत कुसली देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना को लेकर बारुण थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि इस हादसे में एक मासूम समेत दस लोग घायल हो गए हैं और सभी का इलाज सदालर अस्पताल में कराया जा रहा है। हादसे के बाद मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer