मगध हेडलाइंस

नहीं रूक रहा है ग्रामीणों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, सीपीआई प्रतिनिधि मंडल ने धरनार्थियों का किया समर्थन

        – रामविनय सिंह –

मगध हेडलाइंस: गोह (ओरंगाबाद) देवकुंड पुलिस के खिलाफ बनतारा में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के दूसरे दिन सोमवार को सीपीआई के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पहुंचकर धरनार्थियों का समर्थन किया। इस दौरान सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी भी किया।

अंचल मंत्री सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि देवकुंड थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने होली की रात बनतारा गांव में पहुंचकर लोगों पर जो अत्याचार किया है। वह गलत है पुलिस बिना समस्या उत्पन्न हुए मनगढ़ंत कहानी बनाते हुए लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज की है। इस घटना में मासूम बच्चों व महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने लोगों के साथ गलत व्यवहार किया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष को निलंबित करने और लोगों का फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग की हैं।

पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल ने कहा कि मनगढ़ंत फर्जी मुकदमा तैयार कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। घटना की उच्च स्तरीय जांच हो ताकि लोगों को यथाशीघ्र न्याय मिल सके।

Related Articles

सीपीआई नेता कृष्ण नंदन यादव ने कहा कि लोगों के साथ मारपीट व गाली- गलौज करने की बजाय थानाध्यक्ष को समझा बुझाकर मामला शांत करवाना चाहिए था लेकिन थानाध्यक्ष ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। ऐसे में वरीय पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए जिस प्रकार से घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट निंदनीय हैं।

लोजपा नेता विजय कुमार अकेला ने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। दूसरे दिन धरना में सीपीआई के पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल, अंचल मंत्री सुरेश प्रसाद यादव, सतीश प्रसाद सिंह, कृष्णानंद यादव, सत्येंद्र पासवान के साथ ग्रामीण सुनीता देवी, केसरी देवी, सुनैना देवी ,उर्मिला देवी, गीता देवी, सोनी देवी, रेनू देवी, शांति देवी, कुंती देवी, लालती देवी, फुलो देवी, शांति देवी, हेमंती देवी, उषा देवी, कौशल्या देवी, रामावती देवी, सविता देवी, विमला देवी, गंगा देवी, कलावती देवी, कंचन देवी, किरण देवी, गुड़िया देवी, शकुंतला देवी, शंकर कुमार, राजकुमार, विजय कुमार, उपेंद्र कुमार अरजुन साव, संजय शरमा, लक्ष्मण चौधरी, मुना चौधरी, गरिबन पासवान, विनय पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer