विविध

एसडीएम ने किया नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जिला अपनी स्थापना का स्वर्ण जयंती मना रहा है। इसको लेकर प्रशासनिक, शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांगठनिक महकमों के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 26 जनवरी से शुरू हुआ यह आयोजन प्रशासनिक स्तर पर 23 मार्च को समाप्त होगा।

जिले के स्थापना के 50वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय अशोक मंच ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार की शाम भगवान भास्कर की नगरी देव के हॉस्पिटल रोड में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की जिसका उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत, मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रियदर्शी किशोर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने मंच के द्वारा नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण खोले जाने को लेकर शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि यहां से प्रशिक्षित होकर महिलाएं न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत होंगी बल्कि स्वावलंबी होकर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत करेंगी।

उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से सैकड़ों महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं उन्हें भी संस्था रोजगार से जोड़े। एसडीएम ने कहा कि आधी आबादी आधी दुनिया यदि खुशहाल होंगी तभी हमारा समाज और देश तरक्की करेगा।

Related Articles

वही अपने संबोधन में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय अशोक मंच राज्य के प्रत्येक नागरिकों के निशुल्क शिक्षा एवं निशुल्क स्वास्थ्य के लिए दृढ़प्रतिज्ञ है। लेकिन इसके साथ साथ सामाजिक स्तर पर भी अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने का भरपूर प्रयास करेगी। उन्होंने कहा की मेरी कोशिश होगी कि जिले की 50 वीं वर्षगांठ पर यदि महिलाएं सामूहिक रूप से एकत्रित होती है तो प्रत्येक प्रखंड में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलकर उन्हे सबल बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावे औरंगाबाद में अगरबत्ती बनाने की भी शुरुआत की जायेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आज भगवान भास्कर की नगरी से सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत कर आगामी कार्यक्रम को भी शीघ्र शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र कुमार अमीन, दीपक कुमार सिन्हा, श्याम किशोर खत्री, राजीव रंजन, अभय पासवान, अरविंद कुमार सिंह, अंजू सिन्हा, रीना देवी, उषा देवी, कुसुम लता, अर्चना देवी आशुतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer