औरंगाबाद। एक निजी क्लीनिक पर किडनी निकालने का आरोप लगाया गया हैं जिसको लेकर नवीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी हैं, साथ ही कार्यवाई की मांग की गई है। जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रोहतास ज़िले के बलीगांव थाना अंतर्गत काजीरगंज निवासी रेणु देवी ने धनंजय चौधरी, विजय गौड़ एवं जुब्ती चौधरी के विरद्ध अपने लड़के की किडनी निकाले का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसका लड़का यहां मजदूरी का कार्य करता था। इसी बीच उसके बेटे की किडनी निकाल ली गई। इनका नवीनगर पोखरा पर क्लिनिक है। हालांकि किडनी निकाली गई है या नहीं यह मेडिकल जांच में ही पता चलेगा। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं, मालले की जांच-पड़ताल की जाएंगी।
Related Articles
Check Also
Close
-
पुलिस ने विभिन्न मामलों में पांच आरोपियों को भेजा जेलDecember 13, 2021
-
मारपीट का आरोपी गया जेलDecember 17, 2021
-
जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभारJanuary 5, 2022
-
जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा आयोजित की गयी निशुल्क चिकित्सा शिविरNovember 15, 2021