क्राइम

25 लाख का इनामी चर्चित नक्सली नेता गिरफ्तार, प्रशासनिक पुष्टि नहीं 

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। बिहार सरकार द्वारा घोषित 25 लाख रूपये के इनामी और चर्चित नक्सली नेता विनय यादव को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि ख़बर लिखे जाने तक मामले की प्रशानिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

सूत्रों के मुताबिक भाकपा माओवादी के चर्चित  नक्सली नेता विनय यादव को पकड़ने में औरंगाबाद पुलिस कामयाबी हासिल हुई है। माओवादी की गिरफ्तारी दाउदनगर थाना अंतर्गत मायापुर गांव में बताई जा रही है। गिरफ्तार माओवादी पर बिहार सरकार से 25 लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया है। माओवादी की गिरफ्तारी को लेकर कई राज्यों की पुलिस पिछले कई वर्षों से तलाश कर रही थी।

बताया जाता है कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ की पुलिस अब तक छानबीन कर रही थी। इस संबंध में जब औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने गिरफ्तारी की सूचना से अनभिज्ञता प्रकट की। जबकि मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार माओवादी दाउदनगर के करमाकला गांव में अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा हुआ था। जहां मायापुर गांव से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer