मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। एक मामले में रिहाई तो दूसरे मामले में एक शराब माफिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह मामला कासमा थाना की हैं। जहां आजाद बिगहा गांव निवासी संजय दास एक शराब कांड में मंडल कारा गया से रिहा हुआ था। तभी उसे दूसरे शराब कांड में मंडल कारा गया से निकलते ही मौके से दबोच लिया गया। इसके बाद उसे मंडल कारा औरंगाबाद भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि अभियुक्त के पास से पूर्व में 106 लीटर शराब बरामद किया गया था जबकि यह उस वक्त मौके से भाग निकला था। इसके बाद उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज़ कर खोजबीन की जा रही थी जिसमें सूचना मिली थी की एक अन्य शराब कांड में मंडल कारा गया में हैं और आज वह रिहा होने वाला है जिसके आलोक में मंडल कारा गया से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे मंडल कारा औरंगाबाद भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शराब माफिया हैं। यह कई शराब कांडों का नामजद आरोपी हैं, पूर्व में भी इसके पास से शराब बरामद किया गया था। तब से इसकी खोजबीन की जा रही थी।