हादसा

घर के आंगन की कुएं से महिला का शव बरामद, मचा कोहराम 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। घर के आंगन की कुएं से एक महिला का शव बरामद किया गया है। यह घटना रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के भदुकी कला गांव की है। जहां बुधवार को मृतका के घर के ही कुएं से उसका शव बरामद किया गया है। मृतका उस गांव निवासी कमलेश यादव की 32 वर्षीय पत्नी विभा देवी थी। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।
बुधवार को सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे विभा के पिता गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के विशनपुर मठ गांव निवासी अयोध्या यादव ने बताया कि उनकी पुत्री के घर के आंगन में ही कुआं है जिसमें पुत्री का शव मिला बरामद किया गया। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व सोमवार की सुबह से ही महिला गायब थी जिसकी खोजबीन की जा रही थी। गायब होने के बाद परिजनों ने रिश्तेदार के घर पता लगाया लेकिन कहीं कोई सुराग नही मिल रहा था। यह भी बताया जाता हैं कि मृतिका का पति काफ़ी गरीब है जैसे तैसे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। ऐसे अब उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार को अचानक घर के आंगन के ही कुएं में विभा का शव दिखा। इसके बाद इसकी सूचना कासमा थाना की पुलिस को दी गयी जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकाला और कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि इस मामले में कासमा थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया में महिला की मौत कुएं में डूबने से हो गई। लेकिन मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer