औरंगाबाद। पति-पत्नी के पवित्र रिश्तों को पति ने शर्मसार किया है जिसमें हत्यारोपी पति एवं भैसुर को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोप है कि महिला पति एवं ससुराल वालों को बिन बताएं मायके वालों से पैसों की लेन-देन करती थी जिसमें पति एवं ससुराल वालों ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी थी जिसमें मृतिका के हत्यारोपी पति एवं भैसुर को पुलिस ने दबोच लिया हैं। यह मामला पौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत सीवा गांव की हैं। जहां गत रविवार की रात्रि उस महिला की गला रेतकर कर दी गई थी। इसके बाद सुबह उसका शव पुलिस ने बधार से बरामद किया था। इस घटना में मृतिका की पहचान उस गांव निवासी सविता देवी के रूप में की गई थी। वहीं घटना को लेकर मृतिका के भाई दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया गांव निवासी सोनु कुमार ने हत्या का मुकदमा दर्ज़ करवाया था जिसमें अपने बहनोई रणविजय कुमार चंद्रवंशी एवं उसके बड़े भाई योगेन्द्र चंद्रवंशी तथा दो अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया था। इस घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं उपयुक्त साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर तत्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति एवं भैसुर को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का कारण : बताया जाता है कि मृतिका अपने मायके पक्ष को लगातार आर्थिक मदद के तौर पर पैसों का लेन-देन बिना पति अथवा ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों को बताये ही करती थी। इस बात को लेकर पूर्व में पति पत्नी एवं परिवार वालों के बीच विवाद होते रहता था। घटना के दिन भी मृतिका द्वारा अपने मायके पक्ष में भाई को मोबाईल खरीदने के लिए पैसे देने की बात पति को जानकारी हुई जिसपर विवाद हुआ एवं अभियुक्तों द्वारा मृतिका का हत्या कर दिया गया तथा शव को ले जाकर बधार में रख दिया गया। यह जानकारी प्रेस वार्ता कर एएसपी सह सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत ने दी हैं।
इस हत्याकांड के सफल उद्भदान में पौथू थानाध्यक्ष घनंजय कुमार, रफीगंज थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव एवं फेसर थानाध्यक्ष डॉ. राम विलास प्रसाद यादव समेत अन्य पुलिस बलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।