क्राइम

संपत्ति विवाद में रिश्तों का कत्ल, सौतले भाई ने युवक को मारी गोली, मौत 

औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले में रिश्तों के कत्ल की दर्दनाक घटना हुई जिसमें संपत्ति विवाद में सोमवार की देर रात सौतेले भाई ने युवक के पेट व बांह में गोली मार दी जिसमें युवक की मौके पर मौत हो गई। यह घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के मंगल बाजार स्थित महावीर मंदिर मोहल्ला की है। घटना के बाद से आसपास दहशत फैल गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू की। मृतक की पहचान उस मोहल्ला निवासी स्व. बलदेव साव के 32 वर्षीय सज्जल कुमार के रूप में की गई है।

वहीं इसके बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो, वहीं आसपास मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने हत्यारोपी के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष विजयेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि संपत्ति विवाद में एक युवक ने अपने सौतेले भाई को गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं हत्यारोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी को विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

पहले भी सौतेला भाई कर चुका था मारपीट : बताया जाता हैं कि मृतक युवक के पिता ने दो शादियां की थी जिसमें एक पत्नी का पुत्र सज्जल था। जबकि दूसरी पत्नी का पुत्र गोली मारने वाला अनमोल गुप्ता उर्फ़ लड़ड़ू है। संपत्ति विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच हमेशा झगड़ा होते रहता था। कई बार लड्डू सजल की हत्या करने की कोशिश पहले भी कर चुका था, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। वहीं सोमवार की रात मौका पाते ही लड्डू ने सज्जल के पेट व बांह में गोली मारकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर ही सज्जल की मौत हों गई। घटना की सूचना पाकर मंगलवार की सुबह नवीननगर विधायक डब्लू सिंह सदर अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और मामले में कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer