औरंगाबाद। चाकू वार एवं छिनतई मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला देव थाना क्षेत्र के ऐरकी मोड़ का है। जहां चार आरोपीयों ने 45 वर्षीय पाठक बिगहा गांव निवासी राजेंद्र यादव को शुक्रवार की संध्या छुड़ा मार कर जख्मी कर दिया। इधर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि देव कंचनपुर मार्ग में उस गांव निवासी राजेंद्र यादव के साथ शुक्रवार की शाम मारपीट व चाकू से वार एवं छिनतई की घटना घटित हुई है। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस की दबीस पर संलिप्त आरोपियों को शनिवार की सुबह तक बारुण थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मामले में पिड़ीत के पुत्र मनोज यादव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। आवेदन के मुताबिक थाना क्षेत्र के अजब बिगहा गांव निवासी आदित्य कुमार सिंह उर्फ गोलू, पड़रिया गांव निवासी दीपक कुमार, फुलवारियां गांव निवासी विशाल कुमार एवं वहीं केताकी गांव निवासी विपुल सिंह उर्फ ईलू सिंह इंडिका गाड़ी से देव कंचनपुर मुख्य मार्ग में पिड़ीत को धक्का मार दिया और गाड़ी रोक कर गाली गलौज व मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से वार कर जान मारने की कोशिश की। पिड़ीत के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामिण घटना स्थल पर दौड़ पड़े जिन्हें आरोपी अपनी ओर आते देख भाग खड़े हुए। इस घटना की सूचना देव थाना को दी गई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और अपराधी को इंडिका गाड़ी (बीआर 01 एस 6588) सहित बारुण थाना क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
Related Articles
क्षमता से अधिक लोडिंग वाहनों के खिलाफ ज़िला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 वाहन जब्त
September 29, 2022
अवैध गिट्टी लदा दो हाईवा जब्त, मालिक व चालक गिरफ्तार
September 8, 2023
Check Also
Close
-
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए कलशयात्राMay 1, 2022
-
15 जनवरी को आयोजित की जाएंगी भव्य शपथ ग्रहण समारोहJanuary 8, 2022
-
चोरी की बाइक के साथ दो लोग गिरफ्तार, एक फरारOctober 9, 2021
-
हत्यारोपी को आजीवन कारावास, अर्थदंडJanuary 24, 2022