प्रशासनिक

प्रभारी प्रधान दंडाधिकारी ने किया प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं मंडल कारा का निरीक्षण

औरंगाबाद। किशोर न्याय परिषद औरंगाबाद के प्रभारी प्रधान दंडाधिकारी योगेश कुमार मिश्रा ने प्लेस आफ सेफ्टी बभंडी एवं ज़िला मुख्यालय स्थित मंडल कारा भ्रमण किया। इस दौरान प्रभारी प्रधान दंडाधिकारी ने यहां रह रहे कैदियों को मिल रही विभिन्न तरह की सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल किया जिसमें कैदियों को मिलने वाले भोजन तथा अन्य सुविधा का जायजा लिया। इसके अलावा यहां की सुरक्षा को सबसे अहम बताते हुआ अधिकारियों को कई तरह के निर्देश दिये।

पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि इन दोनों जगहों पर ठंड के मद्देनजर विधि विवादित किशोरों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। इस दौरान प्रभारी प्रधान दंडाधिकारी ने ठंड को देखते बाल कैदियों को गर्म भोजन देने का निर्देश दिया है। वहीं जरूरी वस्त्र उपलब्ध करवाने का भी निर्देश दिया है।

निरीक्षण के उन्होंने यहां कैदियों को बुरी आदतें तथा गलत संगत छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मंडल कारा औरंगाबाद के किशोरों को चिन्हित कर व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर किशोर न्याय परिषद औरंगाबाद के सदस्य अरूण कुमार सिंह, संजू कुमारी एवं मंडल कारा में अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer