
औरंगाबाद। शनिवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत के नेतृत्व अवैध शराब निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ़ चलाएं विशेष अभियान में 110 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। वहीं इस दौरान शराब कारोबार में सलिप्त कुल 37 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त अवैध शराब के निर्माण से संबंधित उपकरण यथा भट्ठी विनष्ट करते हुए लगभग 2500 लीटर जावा महुआ विनष्ट किया गया। इस संदर्भ में विभिन्न थाना में कुल – 24 काण्ड दर्ज किये गये है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की माने तो शराब के अवैध कारोबार एवं निर्माण यथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ निरंतर अभियान जारी रहेगा। इस दौरान प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगों को विभिन्न स्त्रोतों से पता लगाया जा रहा है। उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शराबबंदी कानून को शत प्रतिशत सफल बनाने की दिशा में कार्रवाई जारी रहेगा।





