औरंगाबाद। सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन गंभीर हालत देखते हुए इस दौरान तीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सड़क हादसे में घायलों की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के अमिलौना गांव निवासी बैजनाथ सिंह के 35 वर्षीय पुत्र प्रिंस सिंह, कर्मा भगवान के फुलचंद्र राय के 19 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार, धर्मेंद्र सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार, गंगटी गांव निवासी 42 वर्षीय प्रमोद प्रसाद, सुरेंद्र सिंह एवं विकास कुमार के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिंस सिंह जिनका शहर के सत्येंद्र नगर में किराना दुकान है। वह अपने रूम से खाना खाकर वापस दुकान जा आ रहे थे। तभी महाराणा प्रताप नाला पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिनका हादसे में एक पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अमर कुमार बाजार से अपने घर जा रहा था तभी बीच रास्ते में अचानक एक जानवर आ जाने के कारण सड़क हादसे का शिकार हो गए।
बताते चलें कि प्रमोद प्रसाद एवं सुरेंद्र सिंह झारखंड के डाल्टनगंज से एक शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी चतरा मोड़ के समीप पहुंचे की एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से चकमा खाकर सड़क हादसे का शिकार हो गए। वहीं विकास कुमार सिमरा थाना क्षेत्र के अंजनिया गांव से जन्मदिन समारोह में शिरकत कर घर लौट रहा था। तभी कामा बिगहा नेशनल हाईवे – 19 स्थित अंडर पास में घुसा तभी उनका बाइक अनियंत्रित हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद सभी को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। लेकिन गंभीर हालत देखते हुए तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाकी सभी लोग सदर अस्पताल में ही इलाजरत है।