औरंगाबाद। हथियार के बल पर धान लदा ट्रक लूटकांड में असफल रहे कांड के चार अन्य आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा हैं। यह घटना पांच दिसंबर को बारूण थाना क्षेत्र के सनथुआ मोड़ पर घटित हुआ था जिसमें अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन उस रात मौके पर पहुंची पुलिस की गस्ती वाहन को देख लूट का ट्रक छोड़ अपराधी मौके से फरार हो गये थे। वहीं इस घटना में एक कार सवार आरोपी धर दबोचा गया था। इसके बाद सात दिसंबर को तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
वहीं आज कांड में शामिल चार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पकड़े गए अपराधियों की पहचान रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के गंगहर गांव निवासी सत्यनारायण सिंह उर्फ बबलू यादव के पुत्र शुभम कुमार, नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के लखैयपुर गांव निवासी महेन्द्र सिंह यादव के पुत्र निरंजन कुमार, बारूण थाना अंतर्गत मोहनगंज निवासी लव चौधरी के पुत्र राहुल कुमार एवं शेख बिगहा निवासी मो. नासिफ खान के पुत्र मो. महफूज़ के रूप में की गई। गौतालब है कि घटना में ट्रक चालक एवं सह चालक रोहतास ज़िले के काराकाट थाना क्षेत्र के इटहियां गांव निवासी शिव शंकर कुमार एवं दुर्गेश सिंह ने धान लदा ट्रक एवं छह हजार नगद लूटकांड यथा मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थे। हालांकि अब तक लूट की सारी चीज़े बरामद कर ली गई है। वहीं कांड की सफ़ल उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत के नेतृत में बारूण थानाध्यक्ष कमलेश पासवान एवं एसआई जैनेंद्र भारती समेत अन्य पुलिस बलों की संयुक्त कार्रवाई में अब तक कांड के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबध में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत ने कहा कि उपयुक्त साक्ष्य एवं तकनीकी अनुसंधान में कांड का उद्भेदन करते हुए अब तक आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य अभियुक्तों की छानबीन की जा रही हैं। इनके द्वारा पांच दिसंबर को एक धान लदा ट्रक लूटकांड, नगद एवं चालक व सह चालक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। हालांकि लूटकांड के वक्त मौके पर पहुंची पुलिस को देख ये सभी भागने लगे थे जिसमें उस वक्त एक कार सवार अभियुक्त पकड़ा गया था। वहीं आज और अब तक कांड के कुल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे भी कांड में शामिल आरोपियों की छानबीन की जा रही हैं। वहीं पकड़े गए आरोपियों की अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।