विविध

महिला हिंसा उन्मूलन में दें अपना योगदान, जागरूकता व शपथ कार्यक्रम हुआ आयोजन 

       मो. फखरुद्दीन

औरंगाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को नवीनगर प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना द्वारा जागरूकता व शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीडीपीओ शमीमा प्रवीण ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति होने वाली लैंगिक हिंसा को रोकना व महिला हिंसा उन्मूलन करना।

साथ ही सरकार की ओर से जारी महिला हेल्पलाइन नंबर 181, आकस्मिक सेवा के लिए 112 नंबर के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं – बालिकाओं के लिए बने कानून की भी जानकारी दी। इस दौरान यह भी कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि महिला -बालिका हिंसा उन्मूलन में अपना योगदान दें। साथ ही हम सभी का यह भी दायित्व बनता है कि महिलाओं व बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं हो, यह भी सुनिश्चित करें।

इसलिए समस्या आने पर इस नंबर पर फोन कर मदद लें तथा औरों को भी इसके बारे में बताएं। इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका रश्मि कुमारी, विनीता कुमारी, रेखा कुमारी, गुड़िया कुमारी, रेनू कुमारी, प्रियंका कुमारी, सिम्मी दाहिया, तारामनी कुमारी इसके अलावा सेविका सुषमा कुमारी, शांति देवी, रूपा कुमारी के अलावा एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer