औरंगाबाद। देव प्रखंड स्थित समाजसेवी विश्वनाथ राय के आवास पर जनेश्वर विकास केन्द्र प्रखंड इकाई देव की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्वनाथ राय ने की। वहीं सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं देव महोत्सव कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में महोत्सव में सूर्य मंदिर की ऐतिहासिक गरिमा एवं धार्मिक महिमा विषय पर विचार गोष्ठी, जिले के महत्वपूर्ण महोत्सव आयोजन करने वाले आयोजकों का सम्मान समारोह, विद्यालयी बच्चों की प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्मारिका का प्रकाशन आदि विषयों पर चर्चा की गई। संस्था के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि महोत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि देव को पर्यटन स्थल का दर्जा दिया जाए एवं औरंगाबाद जिले का नाम देव किया जाए। इस मौके पर यशवंत कुमार सिंह, मुस्ताक अहमद, नागेंद्र प्रसाद, निर्मल कुमार, मिथिलेश कुमार, अनिल सिंह, बलिराम सिंह चंद्रवंशी, नेमन मेहता, रामाश्रय पांडेय, मीना देवी, किरण देवी,आरती देवी, मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।
Check Also
Close
-
किशोर को पानी में डूबने से मौतOctober 13, 2021
-
134वीं जयंती समारोह पर याद किए गए राधाकृष्णनSeptember 5, 2022