
औरंगाबाद। बेखौफ अपराधी ने एक महिला को दिन दहाड़े गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गया। वहीं गोलियों की भीषण आवाज से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। यह मामला नगर थाना अंतर्गत कर्मा रोड के समीप वन विभाग औरंगाबाद कार्यालय के ठीक सामने की हैं। जहां एक बेखौफ अपराधी ने इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय औरंगाबाद भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आने जगह रेफर कर दिया गया। महिला की पहचान दाउदनगर थाना अंतर्गत अग्नि गांव निवासी सोनू दुबे की 35 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी देवी के रूप में की गई है। वह अस्थाई रूप से फिलहाल शहर के करमा रोड के समीप रह रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बताया जाता है कि महिला किसी कार्य को लेकर शहर के मुख्य बाजार की ओर जा रही थी। जहां उस जगह पर एक बाइक सवार अपराधी ने अचानक पिस्टल से 3 गोलियां चला दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद वह अपराधी मौके से फरार हो गया। इस दौरान महिला को तीन गोली कमर व शरीर के अन्य हिस्सों में में लगी है। घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दी गई है। वहीं इस वारदात के पीछे का क्या कारण हैं? पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर चिकित्सकों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अन्य जगह रेफर कर दिया गया है।