औरंगाबाद। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो में हिंसक झड़प हो गयी जिसमे तीन महिला समेत सात घायल हो गए। इस घटना को चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह मामला नबीनगर के माली थाना अंतर्गत अंकोरहा पंचायत के पिपरा गांव की हैं। जहां दो पक्षों में जमकर हिंसक झड़प हो गयी। इस घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल औरंगाबाद भर्ती करवाया गया है जिनका इलाज़ चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। घायलों की पहचान हलदर भारती, सुदर्शन भारती, शिवगति भारती, रूपेश्वर भारती, सुनीता देवी, दुर्गा देवी एवं सूरजा देवी के रूप में की गई है। घायलों ने बताया कि जिस भूमि पर पिछले कई वर्षों घर बना कर रह रहे हैं। वह सरकारी भूमि हैं। लेकिन मेरे घर के पीछे बिरकोरदर भारती ने निजी खरीदा है जिसमें उनके द्वारा बार-बार कहा जाता है। यह जमीन अब हमारी है। तुमलोग यहां से हट जाओ। इसको लेकर पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटना हुई है। आज वह अचानक राजिन्द्र भारती, ब्लन्दू भारती, सत्येन्द्र भारती, विजय भारती के साथ पहुंचा और जानलेवा हमला कर दिया जिसमें लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर दी।
इस दौरान उसने घर में आग लगा दिया तथा मकान की तोड़ फोड़ किया है। वहीं घटना में दूसरे पक्ष का कहना है कि उस घर के पीछे हमारी निजी जमीन है उसके आगे सरकारी जमीन है। ऐसे में वहां उनका घर नही है केवल झोपड़ी है। उन्होंने जबरदस्ती सरकारी भूमी पर कब्जा जमा रखा है जिसको लेकर आज दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुआ। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। इन लोगों ने अपने घर मे आग खुद लगाया है और झोपड़ी को भी खुद से तोड़ा है। हालांकि इस मामले में माली थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना को लेकर एक पक्ष के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। वहीं मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।