राजनीतिविविध

सिंचाई के अभाव में हजारों एकड़ भूमि वंचित, यूनियन ने उठाई बिशुनपुर माइनर को शुरू करने की मांग

नबीनगर (औरंगाबाद) भारत भूमि संघर्षशील किसान यूनियन के बैनर तले किसान महा पंचायत किया गया। यह कार्यक्रम नबीनगर प्रखंड अंतर्गत बगहा राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता किसान यूनियन के अध्यक्ष भोला यादव तथा महासचिव राधे प्रसाद ने की।

अध्यक्ष भोला यादव ने कहा कि बिशुनपुर माइनर को  आज कई वर्षो से बंद किए जाने से हज़ारों एकड़ भूमि सिंचाई से वंचित है। ज्ञातव्य हो कि पूर्व में एनपीजीसी परियोजना के निर्माण कार्य में बिसुनपुर माइनर का जमीन अधिग्रहण किया गया जिसमें परियोजना प्रबंधन एवं बिहार सरकार द्वारा किसानों को आश्वस्त किया गया था की नहर से वंचित किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएंगी लेकीन आज 12 साल बीत गए।

इसके बाद भी मामले में कार्यवाई की गुहार लगाते थक चुके हैं। जबकि अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। यूनियन के सभी सदस्यों ने कहा कि हमारी मांगों को अनसुनी की जा रही है जो यह उचित नहीं है। यदि इस पर तत्काल विचार नहीं किया जाता है तो हम सड़को पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान उप सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष अरविंद यादव, इंदर यादव, सुरेंद्र यादव, घूरा पासवान, अनिल पासवान, जगदीश शर्मा, सुनील यादव, लालू यादव, रामबचन यादव, तेजू अंसारी, रियाजुद्दीन अंसारी एवं महेंद्र यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer