मगध हेडलाइंस: बारुण (औरंगाबाद) बारुण प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परसिया के प्रांगण में विद्यालय के शिक्षक कामाख्या शर्मा के सेवानिवृत्ति के बाद विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार राम ने किया जबकि संचालन शिक्षक मंकू सिंह ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित शिक्षकों ने कामाख्या शर्मा को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं उपहार देकर विदाई दी। संबोधन के क्रम में उपस्थित शिक्षकों ने कामाख्या शर्मा को कर्मठ एवं कार्य कुशल शिक्षक बताया।कामाख्या शर्मा जब मध्य विद्यालय परसिया में संकुल समन्वयक थे उन्होंने अपने कार्यकाल में 30 शिक्षा स्वयं सेवकों की बहाली पारदर्शिता पूर्ण की थी। उनका कार्यकाल मध्य विद्यालय परसिया में स्वर्णिम एवं सार्वभौमिक रहा। मध्य विद्यालय बहुरिया विगहा के प्रधानाध्यापक रामप्रताप भारती ने सरस्वती वंदना गाकर गाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज के विदाई समारोह में छठू सिंह, अरुण कुमार यादव, मोहम्मद नजीबुल्लाह,विनय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, रविशंकर सिंह, सतीश कुमार पांडेय, शिव गोविंद कुमार, उमाकांत सिंह, चंद्रह़स दुबे, अलाउद्दीन अंसारी, धनंजय कुमार, संजय कुमार, विजय सिंह सुरेंद्र कुमार राय, आशुतोष कुमार, सुरेश रंजन रामजी सिंह, दिलदार हुसैन, सुमित्रा देवी, मनोरमा शर्मा, सुरेश कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
युवती अपहृता बरामद, अपहर्ता गिरफ्तारNovember 17, 2021
-
शोरगुल मचा रहे शराबी को भेजा जेलFebruary 9, 2022
-
हाईवा की चपेट में आने से सड़क पार कर रहें युवक की मौतJanuary 8, 2022
-
एक पॉकेटमार जबकि दूसरा शराब अभियुक्त गया जेलSeptember 27, 2021