क्राइम

दरवाजे पर खड़ी स्कार्पियों उठा ले गए चोर

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। मदनपुर थाना अंतर्गत दधपी गांव में एक घर के दरवाजे पर खड़ी स्कार्पियों वाहन पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ़ कर फरार हो गए। ऐसे में सक्रिय वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे है। यह घटना लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। दरअसल यह मामला उस गांव निवासी प्रदीप कुमार मेहता से जुड़ा हुआ है जिनकी स्कॉर्पियो चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी उन्होंने मदनपुर थाना को दे दी है।

उन्होंने बताया कि बुधवार की रात्रि घर के दरवाजे पर वाहन खड़ी की थीं। जबकि अहले सुबह देखा तो वाहन गायब थी। इसके बाद यह समझते देर नहीं लगी कि वाहन चोरी करने गई है। वाहन 2017 मॉडल है। इसके बाद काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया। इधर मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरी की गई स्कॉर्पियो तथा अज्ञात चोरों की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer