मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। सोमवार से 25 फरवरी तक बिहार पुलिस सप्ताह वर्ष 2023 का आयोजन किया जाएगा। इन दिनों विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें लोगों की समस्याओं की निराकरण को लेकर पुलिस के द्वारा विशेष पहल की जाएंगी। यह कर्यक्रम ज़िले के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा आयोजित किया जाएगा।
मामले की जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत ने बताया कि राज्य मुख्यालय से मिले निर्देश के अनुसार सोमवार से 25 फरवरी तक पुलिस सप्ताह मनाया जाएगा जिसके तहत पुलिस और आम जनता के बीच व्यवहार को बेहतर किया जाएगा। इस संदर्भ में जिले के सभी थानों की पुलिस द्वारा एक बाइक रैली निकाली जाएगी जिसके तहत आम जनता को जागरूक किया जाएगा।
तथा लोगों की समस्यायों के बारे में जानकारी ली जाएंगी। वहीं जनता की पुलिस से क्या अपेक्षा हैं जिसके तहत कार्य किया जाएगा। इसके अलावा 27 फरवरी को पुलिस केंद्र औरंगाबाद में एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी पुलिस कर्मी भाग लेंगे।