– संजीव कुमार –
मगध हेडलाइंस: मदनपुर ( औरंगाबाद ) मदनपुर थाना क्षेत्र के खेसर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ असामाजिक तत्वों ने घर में घुसकर मारपीट की जिसमे पांच लोग जख्मी हो गये।जख्मियों मे उस गांव निवासी रामबरत पासवान के पुत्र इंद्रजीत कुमार, चन्द्रमण पासवान के पुत्र अक्षय कुमार, स्व.रामस्वरूप पासवान के पुत्र रोहित कुमार, राम आशीष पासवान के पुत्र सूरज कुमार और रामदीप पासवान के पुत्र पिंटू कुमार शामिल है। सभी जख्मियों का ईलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में किया गया। इस संबध में थाने मे लिखित शिकायत की गयी है जिसमें बताया गया कि गांव की एक लड़की रसलपुर सरकारी विद्यालय में पढ़ने जाती है जिसे कुछ लफंगों के द्वारा भद्दे कमेंट किया जाता था। कई बार मना करने के बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज़ नही आए। बुधवार को पुन: एक लड़की के साथ आरोपियों ने छेड़-छाड़ की घटना को अंजान दिया। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो 10 से 12 की संख्या में लोग घर में घुसकर जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली – गलौज करने लगे और लाठी डंडे से मारपीट शुरु कर दिये जिसमें पांच लोग जख्मी हो गये। इस मामले में थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पीड़िता की मां के द्वारा लिखित शिकायत की गयी है जिसमें पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है, जो भी दोषी पाये जाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जायेगी।