मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। हाल के दिनों में तीन लोगों की हत्या के विरोध में शनिवार की शाम प्रजापति समाज ने शहर के रमेश चौक स्थित कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च बिहार कुमार प्रजापति समन्वय समिति के बैनर तले निकाली गई। इस दौरान सौकड़ो की संख्या में प्रजापति समाज के लोगों ने शहर के गांधी मैदान से अपने हाथ में कैंडल लिए हुए मौन धारण कर पुरानी जीटी रोड होते हुए रमेश चौक पहुंचे और सैद्धांतिक रूप से विरोध जताया।
कैंडल मार्च का नेतृत्व बिहार कुमार प्रजापति समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष सहदेव प्रजापति ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक माह में समाज के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इस घटना पर पुलिस प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन अब तक नहीं हुई। घटना में शामिल आरोपियों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। ताकि पुन: इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो। साथ ही कार्रवाई ना होने पर भविष्य में आंदोलन की चेतावनी दिया।
अपराधियों का मनोबल बढ़ा हैं, लिहाजा वह सरेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हाल के दिनों में औरंगाबाद जिले के बरुणा थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव के निवासी 22 वर्षीय युवक चंदन कुमार की हत्या कर दी गई। वहीं कैमूर जिले के रूबी की हत्या कर दी गई। इसके अलावा पटना जिला के 12 वर्षीय तुषार कुमार को अपराधियों ने पहले अपहरण किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। इन सारी घटनाओं से समाज सहमा हुआ है।
इस दौरान लल्लन प्रसाद,बल्ला प्रजापति, सुनील प्रजापति, बारुण प्रखंड अध्यक्ष सुंदर प्रजापत, मनोज प्रजापत, अशोक प्रजापत, सुनील प्रजापत, निगम कुमार, विकास कुमार, धनंजय कुमार अन्य लोग उपस्थित थे।