विविध

दो एडीजे को स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के दो एडीजे के पदोन्नति पर भाव भिन्नी विदाई दी गई। यह कार्यक्रम जिला जज मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जहां एडिजे एक ओम प्रकाश सिंह तथा एडिजे दो निखिलेश कुमार त्रिपाठी को एडिजे रत्नेश्वर कुमार सिंह ने माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं जिला जज ने उनकी कार्यकाल की प्रशंसा तथा व्यवहार को अविस्मरणीय बताया है। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहें। वहीं अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि एडिजे एक ओम प्रकाश सिंह जमुई ज़िले के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश तथा एडिजे दो निखिलेश कुमार त्रिपाठी मधुबनी ज़िले के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बनाए गए हैं। जिला विधिक संघ औरंगाबाद के अधिवक्ताओं ने दोनों एडिजे के पदोन्नति पर बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer