
औरंगाबाद। ठंड से बचने के लिए आग तापने के दौरान एक महिला झुलस गई जिसमें वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गई। यह घटना नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव की हैं। जहां शनिवार की शाम यह घटना घटित हुआ। घायल महिला की पहचान उस गांव निवासी गोविंद सिंह की 25 वर्षीय पत्नी लाडो देवी के रूप में की गई है। इस दौरान चिकित्सक के मुताबिक महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को वह महिला अपने परिवार के साथ घर के दरवाजे पर पुआल पूंज जलाकर आग ताप रही थी। तभी उस महिला को पता नहीं चला और आग धीरे-धीरे उसके साड़ी में पकड़ लिया। जब उस महिला को जलन महसूस हुआ तब से उसके साड़ी के अधिकांस हिस्सों में आग पकड़ चुका था। हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जिसमें तब तक वह काफ़ी झुलस चुकी थी।
इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नबीनगर ले जाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि इन दिनों भीषण ठंड के साथ-साथ हाड़ कपा देने वाली कनकनी है जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा भी जगह – जगह अलाव की व्यवस्था किए गए हैं।






