मगध हेडलाइंस: सदर (औरंगाबाद) शिक्षकों का आक्रोश नितिश सरकार के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा हैं। ऐसे में आपकों बता दे की नितिश सरकार द्वारा जारी निर्देश के आलोक में बताया गया है कि अब आस-पास शराब तस्करी की सूचना शिक्षकों को उपलब्ध कराना होगा। इसी सिलसिले में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह के आह्वान पर बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करने का निर्णय लिया जिसमें सदर प्रखंड औरंगाबाद अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय औरंगाबाद के सामने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन एवं सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी किया गया। इसके साथ ही जल्द इस फरमान को वापस लेने की मांग किया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा शराब का सेवन वितरण व परिवहन की मुखबीरी करने जैसा बेतुका फरमान जारी किया गया हैं, वह बेहद ही शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन हैं। साथ ही इससे लाखों शिक्षकों के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। यदि पुलिस का कार्य शिक्षक करेंगे तो पुलिस क्या शिक्षा देंगी। कहा कि जहां तक लोगों को जागरुक करने की बात है वो बात तो समझ में आती हैं। लेकिन सरकार उनसे खुफियागीरी क्यों करवाना चाहती हैं। क्या शिक्षकों का काम यही है वो घर घर जाकर लोगों के घरों में ताकझांक करें। अगर इस आदेश को अविलंब वापस नहीं लिया गया तो बिहार के सभी शिक्षक सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं सचिव मार्कण्डेय कुमार सिंह ने कहा कि इस आदेश से शिक्षकों की जान माल का भी खतरा हैं, ऐसे में शिक्षक बच्चों को पढ़ाएं गा या फिर खुद की सुरक्षा करेगें। इस आदेश की घोर निंदा करते हुए आदेश पत्र रद्द करने की मांग करता हूँ। अन्यथा आदेश वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला सचिव अनिल कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुर्दशन प्रसाद मेहता, मुरारी कुमार सिंह, राघवेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, कविता गुप्ता, प्रमिला सुमन, रेखा कुमारी, प्रिय रंजन, गीता कुमारी, अशोक कुमार, महेन्द्र सिंह, निशांत कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
कृषि को व्यवसाय बनाकर करें समृद्ध जीवन यापनFebruary 26, 2022
-
सातवें चरण के शिक्षक नियोजन प्रक्रिया शुरू कराने की मांगFebruary 8, 2022
-
राजनितिक संघर्षों से बढ़ा कद, बनाई नई पहचानOctober 17, 2021
-
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्याOctober 6, 2022