औरंगाबाद। औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार शराब के खिलाफ चलाएं जा रहे सघन जांच अभियान में जिलें के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई छापामारी में 113 लीटर देशी शराब जब्त किया गया एवं 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें जम्होर थाना द्वारा 72 लीटर देशी शराब जब्त किया गया एवं कांड के वांछित 01 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। फेसर थाना द्वारा शराब सेवन के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। नवीनगर थाना द्वारा 28 लीटर देशी शराब जब्त किया गया एवं कांड के वांछित 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मदनपुर थाना द्वारा 13 लिटर देशो शराब जब्त किया गया एवं काण्ड के वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दाउदनगर थाना द्वारा शराब पीने के आरोप में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इन सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुये न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
प्रखंड प्रमुख ने किया पदभार ग्रहण, समावेशी विकास पर दिया बलJanuary 17, 2022
-
निकाला गया नगर शोभा यात्रा, जीयर स्वामी का किया गया स्वागतNovember 11, 2021